PM Modi Speech Parliament : ‘सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए खड़ा किया जा रहा बवंडर’.. बिना नाम लिए ही पीएम मोदी ने इन पर साधा निशाना, कहा- परिसीमन प्रक्रिया में नहीं होगा किसी से भेदभाव

महिला आरक्षण कानून पर संसद में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिसीमन को लेकर सभी राज्यों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें क्रेडिट की भूख नहीं है और विपक्ष चाहे तो पूरा श्रेय ले सकता है।

PM Modi Speech Parliament : ‘सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए खड़ा किया जा रहा बवंडर’.. बिना नाम लिए ही पीएम मोदी ने इन पर साधा निशाना, कहा- परिसीमन प्रक्रिया में नहीं होगा किसी से भेदभाव

PM Modi Speech Parliament / Image Source : IBC24

Modified Date: April 16, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: April 16, 2026 4:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने परिसीमन प्रक्रिया में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव न होने की दी गारंटी
  • कहा- उत्तर-दक्षिण या छोटे-बड़े राज्यों के साथ न्याय होगा सुनिश्चित
  • विपक्ष को ऑफर: “आप क्रेडिट ले लीजिए, बस बिल पास होने दीजिए”

नई दिल्ली : PM Modi Speech Parliament महिला आरक्षण कानून पर संसद में चल रहे मंथन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि सरकार की नीयत पूरी तरह साफ है। उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान किसी भी राज्य, चाहे वह उत्तर का हो या दक्षिण का, उसके साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने क्रेडिट की राजनीति पर तंज कसते हुए विपक्ष को एक अनोखा ऑफर भी दे दिया।

परिसीमन पर राज्यों को मोदी की गारंटी

सदन में दक्षिण भारतीय राज्यों और छोटे राज्यों द्वारा उठाई जा रही परिसीमन की आशंकाओं पर पीएम मोदी ने सीधा जवाब दिया। PM Modi in Loksabha: उन्होंने कहा,हमारी एक्टिविस्ट और संविधान के जानकारों से बात हुई। मैं इस सदन को गारंटी और वादा देता हूं कि परिसीमन की प्रक्रिया किसी के साथ भी अन्याय या भेदभाव नहीं करेगी। जिस अनुपात में प्रतिनिधित्व चला आ रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान हमें टुकड़ों में नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के रूप में सोचने की शक्ति देता है, फिर चाहे वह कश्मीर हो या कन्याकुमारी।

क्रेडिट की राजनीति और विपक्ष पर तंज

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे राजनीतिक स्वार्थ के आरोपों पर प्रधानमंत्री ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि इसका लाभ मोदी को मिलेगा, लेकिन हमें क्रेडिट की भूख नहीं है। पीएम मोदी ने विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा, “आप साथ चलिए, क्रेडिट आप ले लीजिए। बिल पारित होते ही मैं सबका आभार जताऊंगा। आप जिसकी फोटो कहेंगे, सरकार अपने खर्चे पर उसकी फोटो छपवा देगी। क्रेडिट का पूरा प्लान मैं आपको सौंपने को तैयार हूं, बस इस ऐतिहासिक सुधार में बाधा न बनें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.