CG Teacher Bharti Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा! इतने पदों के लिए जारी होगा विज्ञापन, DPI ने खुद दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा! इतने पदों के लिए जारी होगा विज्ञापन, Chhattisgarh Teacher Bharti Notification Latest Update
- छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट
- व्यापमं जल्द जारी करेगा विज्ञापन
- 11 अक्टूबर 2026 को हो सकती है परीक्षा
रायपुरः Chhattisgarh Teacher Bharti Notification मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। जल्द ही इसकी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
Chhattisgarh Teacher Bharti Notification लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा तथा भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु पृथक से विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे।
- PM Modi Loksabha Speech: लोकसभा में PM मोदी का संबोधन, महिला आरक्षण बिल को लेकर कही बड़ी बातें, इस मामले को लेकर बोले-हम पहले ही देरी कर चुके हैं
- Gwalior Airport Flights: महाराज के प्रयासों से मिली हवाई सेवा को नई ‘उड़ान’.. दिल्ली-बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटी से सीधे जुड़ने जा रहा प्रदेश का ये शहर..
- Allbirds Share Price Rise: इसे कहते हैं शेयर बाजार का तूफान! अमेरिका का ये स्टॉक एक ही दिन में 600% उछला, निवेशक देखकर रह गए दंग
- Yogi Adityanath Bengal Rally : ‘न गौमाता को कटने देंगे और न ही हिंदुओं को बंटने देंगे’.. ममता के गढ़ में CM योगी ने भरी हुंकार, माफियाओं औ दंगाइयों को दे दी ऐसी चेतावनी

Facebook


