मोटरसाइकिल ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Ads

मोटरसाइकिल ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 11, 2021 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

बदायूं (उप्र), 11 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के बैलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार देने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि बैलगाड़ी पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भदरौलिया गांव के चौराहे के पास शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल पीछे से बैलगाड़ी से टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार पुष्पेंद्र (24) और भूरे(22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी पर सवार तीसरा व्यक्ति फरार हो गया।

बैलगाड़ी पर बैठे राजू और सुमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक पुष्पेंद्र और भूरे नारायण नगला गांव में शादी में जा रहे थे जब यह हादसा हुआ।

भाषा सं जफर नेहा

नेहा