लद्दाख में प्रोजेक्ट विजय की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई
लद्दाख में प्रोजेक्ट विजय की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई
कारगिल, छह सितंबर (भाषा) सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट विजयक की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को कारगिल स्थित स्मारक से लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के सापी ला दर्रे तक मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 51 प्रतिभागियों वाली इस रैली को सेवानिवृत्त कर्नल वी के ओबेरॉय ने कारगिल स्थित प्रोजेक्ट विजयक स्मारक से रवाना किया। रैली 14,337 फुट की ऊंचाई पर स्थित सापी ला दर्रे पर जाकर समाप्त हुई।
उन्होंने बताया कि रैली में आठ माउंटेन डिवीजन के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग (डीजीओसी) ब्रिगेडियर सरित प्रकाश, प्रोजेक्ट विजयक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर राहुल ओबेरॉय, 121 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर आशीष जोशी के अलावा सेना, प्रोजेक्ट विजयक के अधिकारी और जवान तथा आम लोगों ने हिस्सा लिया।
ब्रिगेडियर ओबेरॉय ने बताया कि कारगिल युद्ध समीक्षा समिति की सिफारिशों के बाद लद्दाख क्षेत्र, खासकर अग्रिम इलाकों और चौकियों तक संपर्क बेहतर बनाने के उद्देश्य से 21 सितंबर 2010 को प्रोजेक्ट विजयक की शुरुआत की गई थी।
मुख्य अभियंता ने कहा, “प्रोजेक्ट विजयक ने क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कई सड़कों को चौड़ा किया गया है और उन्हें एक लेन से दो लेन मानकों में बदला गया है। वहीं, अग्रिम क्षेत्रों तक बेहतर संपर्क के लिए नयी सड़कों का निर्माण किया गया है।”
उन्होंने कहा कि यह मोटरसाइकिल रैली 21 सितंबर को होने वाले प्रोजेक्ट विजयक की 16वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत का प्रतीक थी।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


