बदायूं में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी बुआ की मौत

Ads

बदायूं में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी बुआ की मौत

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 12:57 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 12:57 PM IST

बदायूं (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) बदायूं जिले में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बुआ की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर शाम वजीरगंज थाना क्षेत्र में बरीपुरा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास हुई जब सत्यम सिंह (20) अपनी बुआ महेश्वरी देवी (40) और बहन मनु के साथ मोटरसाइकिल से बरेली स्थित मनौना धाम जा रहा था।

बिसौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सत्यम और उसकी बुआ महेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनु गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनु को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

खारी

खारी