बिहार: Teacher Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती यानी TRE 4.0 का नया (Teacher Recruitment 2026) आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
BPSC ने पहले जारी किए गए विज्ञापन संख्या 14/2026 को वापस ले लिया है। आयोग के मुताबिक, कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों की वजह से पुराने विज्ञापन (Teacher Recruitment 2026) को रद्द किया गया। अब TRE 4.0 के लिए नया विज्ञापन संख्या 15/2026 जारी किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पुराने नोटिफिकेशन की जगह नए विज्ञापन में दिए गए नियमों और शर्तों को ही मानें।
नए विज्ञापन के अनुसार, TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में उम्मीदवारों को फीस भुगतान की तारीख का विशेष ध्यान रखना होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले नया विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की बात कही है। पुराने विज्ञापन में बदलाव (Teacher Recruitment 2026) होने के कारण पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया या अन्य नियमों से जुड़ी जानकारी में अंतर हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले नए नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को समझना जरूरी है। गलत जानकारी या आवेदन अधूरा आवेदन होने रद्द हो सकता है।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और TRE 4.0 से जुड़े लिंक को खोलें। इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें। मांगे गए प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2026 तक फीस जमा कर लें और 26 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।