भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच मैच धर्मशाला की बजाय मोहाली में

Ads

भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच मैच धर्मशाला की बजाय मोहाली में

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 01:14 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 01:14 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) भारत ए और आस्ट्रेलिया ए की महिला टीमों के बीच 29 सितंबर को होने वाला लाल गेंद का मैच अब धर्मशाला की बजाय मोहाली में होगा क्योंकि बारिश के कारण धर्मशाला में स्टेडियम की आउटफील्ड को नुकसान पहुंचा है ।

तीन टी20, तीन वनडे और एक लाल गेंद के मैच की श्रृंखला 12 सितंबर से शुरू हुई है । अभी तक सारे मैच मोहाली में खेले गए हैं ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘भारत ए और आस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक होने वाला मैच अब धर्मशाला की बजाय मोहाली में होगा । धर्मशाला में लगातार बारिश के कारण आउटफील्ड पर असर होने से यह फैसला लिया गया है ।’

उन्होंने कहा ,‘‘यह मैच अब मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम पर खेला जायेगा ।’’

विश्व कप 2023 के दौरान भी कुछ खिलाड़ियों ने धर्मशाला में आउटफील्ड की आलोचना की थी लेकिन एचपीसीए ने समस्या सुलझा ली थी ।

भाषा मोना पंत

पंत