पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

Ads

पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 06:14 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) पूर्वी दिल्ली में रविवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से टक्कर लगने के बाद 38 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले संदीप के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी अपराह्न करीब 12:05 बजे मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मी जीटीबी एन्क्लेव थाने के सामने घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, और डीटीसी बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल