केरल में एनएच-66 पर निर्माण कार्य के दौरान बने गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
केरल में एनएच-66 पर निर्माण कार्य के दौरान बने गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
कोल्लम, पांच मार्च (भाषा) केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिये खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान मेमाना निवासी 50 वर्षीय अजी कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 11:30 बजे, लोगों ने ओचिरा के स्काईलैब जंक्शन पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66, परियोजना के तहत जल निकासी के निर्माण के लिए खोदे गए एक गड्ढे में कुमार को मृत पाया।
उन्होंने बताया कि बाद में पानी से भरे गड्ढे से एक सड़क अवरोधक और कुमार की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
ओचिरा पुलिस थाने के अधिकारियों को संदेह है कि कुमार ने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके कारण वह गड्ढे में जा गिरा।
उन्होंने कहा कि गहरे गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन लोगों और वाहनों को उनमें गिरने से रोकने के लिए उचित अवरोधक नहीं लगाए गए थे।
ओचिरा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


