MacBook Neo Price: Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत ने सभी को चौंका दिया, जानिए कितनी है असली कीमत!

MacBook Neo Price: Apple ने बजट-फ्रेंडली MacBook Neo लॉन्च किया है, जिसमें 13 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत क्या है और कौन-कौन से मॉडल्स को टक्कर देने वाली है। आइए जानते हैं।

MacBook Neo Price: Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत ने सभी को चौंका दिया, जानिए कितनी है असली कीमत!

(MacBook Neo Price/ Image Credit: Apple)

Modified Date: March 5, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: March 5, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Apple ने बजट फ्रेंडली MacBook Neo लॉन्च किया।
  • इसमें 13 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और A18 Pro चिप है।
  • 256GB वेरिएंट की कीमत ₹69,900, 512GB वेरिएंट ₹79,900।

नई दिल्ली: MacBook Neo Price in India: Apple ने ग्राहकों के लिए नया MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप बिलकुल बजट फ्रेंडली है और इसमें 13 इंच की लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले दी गई है। MacBook Neo कंपनी के नए A18 Pro चिपसेट पर काम करता है, जो iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में भी इस्तेमाल होता है।

डिजाइन और फीचर्स (Design and Features)

MacBook Neo चार रंगों ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर में उपलब्ध है। इसमें मल्टीटच ट्रैकपैड और टच ID बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का फीचर है। लैपटॉप का वजन 1.23 किलोग्राम है और इसे USB Type-C पोर्ट और हेडफोन जैक के साथ पेश किया गया है।

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

इस लैपटॉप का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,900 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। छात्रों के लिए 10,000 रुपए का एजुकेशन डिस्काउंट भी है। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 11 मार्च से बिक्री Apple की वेबसाइट और ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर होगी।

परफॉर्मेंस और मुकाबला (Performance and Competition)

Apple का कहना है कि MacBook Neo Intel Core Ultra 5 वाले Windows PC से 50% तेज है और AI कार्यों में 3 गुना अधिक परफॉर्मेंस देता है। यह लैपटॉप Chromebook और 60-70 हजार रुपए के Windows लैपटॉप जैसे HP, Dell और Acer मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगी।

बैटरी और कनेक्टिविटी (Battery and Connectivity)

MacBook Neo में 36.5Wh बैटरी है, जो 20W USB Type-C एडॉप्टर से चार्ज होती है। कंपनी का दावा है कि यह वेब ब्राउजिंग में 11 घंटे और वीडियो स्ट्रीमिंग में 16 घंटे तक चल सकती है। इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 6, डॉल्बी एटमॉस, स्पेशल ऑडियो और 1080p FaceTime HD वेबकैम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।