Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, वरमाला पहनाकर दुल्हन को बनाया अपना, पीछे खड़े पिता सचिन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

Arjun Tendulkar Wedding: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। इस खास मौके पर क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, वरमाला पहनाकर दुल्हन को बनाया अपना, पीछे खड़े पिता सचिन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

sachin tendulkar/ image source: rushiii_12 X HANDLE

Modified Date: March 5, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: March 5, 2026 3:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अर्जुन तेंदुलकर की भव्य शादी
  • वरमाला का वीडियो वायरल
  • सचिन ने बरसाए फूल

Arjun Tendulkar Wedding:  मुंबई: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। इस खास मौके पर क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला की रस्म का खूबसूरत पल देखने को मिल रहा है।

Sachin Tendulkar son marriage: शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में अर्जुन मंच पर खड़े होकर सानिया के गले में वरमाला डालते नजर आते हैं और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई देते हैं। इस भावुक पल के दौरान मंच के पीछे खड़े सचिन तेंदुलकर नवदंपति पर फूल बरसाते हुए नजर आते हैं, जबकि अर्जुन की मां Anjali Tendulkar भी इस मौके पर मौजूद रहती हैं।

Arjun Tendulkar Sania Chandok wedding: शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में Rahul Dravid, Ravi Shastri, Anil Kumble, Sunil Gavaskar और MS Dhoni जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नजर आए। इसके अलावा Yusuf Pathan और Irfan Pathan सहित कई अन्य खिलाड़ी भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे। शादी समारोह में शामिल मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और नवदंपति को बधाइयां दे रहे हैं।

Arjun Tendulkar IPL 2026: जल्द ही मैदान में खेलते नजर आएंगे अर्जुन

क्रिकेट करियर की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आने वाले हैं। वे आगामी Indian Premier League 2026 में नई टीम के साथ खेलते दिखाई देंगे। मिनी ऑक्शन से पहले अर्जुन का ट्रेड Mumbai Indians से Lucknow Super Giants में हो गया था, जिसके बाद इस सीजन में वे लखनऊ की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। अर्जुन ने आईपीएल में 2023 में डेब्यू किया था और अब तक 5 मैचों में 3 विकेट हासिल कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में वे Goa cricket team का प्रतिनिधित्व करते हैं। 26 वर्षीय अर्जुन ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में कई मुकाबले खेले हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक भी लगा चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।