Owaisi on Waqf Board: नहीं छोड़ेंगे मस्जिद या दरगाह की एक इंच भी जमीन.. वक्फ विधेयक को लेकर सरकार पर भड़के ओवैसी, विदेश नीति को लेकर भी साधा निशाना
मस्जिद और दरगाह का एक इंच भी नहीं लेने दूंगा.. MP Owaisi got angry at the government over the Waqf Bill in Parliament

नई दिल्लीः Owaisi on Waqf Board एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को सरकार को चेतावनी दी कि यदि वक्फ विधेयक को इसके मौजूदा स्वरूप में लाया गया तो देश में सामाजिक अस्थिरता आएगी और पूरा मुस्लिम समुदाय इसे खारिज कर देगा। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने सोमवार को कहा, ‘‘मैं सरकार को आगाह कर रहा हूं कि अगर वक्फ विधेयक इसी स्वरूप में लाया गया तो देश में सामाजिक अस्थिरता आएगी। पूरा मुस्लिम समुदाय इसे खारिज कर देगा। कोई मुस्लिम संपत्ति नहीं बचेगी।’’
Owaisi on Waqf Board वक्फ (संशोधन) विधेयक का अध्ययन करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्य ओवैसी ने कहा कि वक्फ विधेयक को लाकर सरकार देश को 80 और 90 के दशक में लौटाना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘एक गौरवान्वित मुस्लिम के रूप में मैं अपनी मस्जिद और दरगाह का एक इंच भी जमीन नहीं लेने दूंगा। यह मेरी संपत्ति है। वक्फ मेरे लिए उपासना की तरह है।’’ बता दें कि भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली जेपीसी ने गत सप्ताह बहुमत से वक्फ विधेयक पर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था और इसे इस सत्र में सदन में पेश किया जा सकता है।
Read More : Electricity Bill Due : कट सकता है आपका भी बिजली कनेक्शन, एक्शन मोड में विभाग, जान लें ये जरुरी बात
ओवैसी ने सरकार पर विदेश नीति पर समझौता करने का आरोप
ओवैसी ने सरकार पर विदेश नीति पर समझौता करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भारत ‘नरसंहार समझौता’ (जेनोसाइड कन्वेंशन) में पक्षकार है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फलस्तीन में हो रहे ‘नरसंहार’ पर कुछ नहीं बोलते। एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि लाखों फलस्तीनी मारे गए और घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री यूक्रेन में युद्ध रोकने की बात करते हैं, लेकिन फलस्तीन को लेकर कुछ नहीं बोलते।’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार को गाजा में स्वास्थ्य क्षेत्र के निर्माण की जानकारी लेनी चाहिए। फलस्तीनियों को छात्रवृत्ति के लिए भारत आमंत्रित करना चाहिए।’’
.
▶️'मैं अपनी मस्जिद व दरगाह का एक इंच भी नहीं खोऊँगा'
▶️लोकसभा में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा#AsaduddinOwaisi #Parliament #masjid #parliament #loksabha @asadowaisi @aimim_national pic.twitter.com/hysPNLv3UJ
— IBC24 News (@IBC24News) February 4, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ओवैसी ने चेतावनी दी कि अगर वक्फ विधेयक को मौजूदा स्वरूप में लागू किया गया तो इससे देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी और पूरा मुस्लिम समुदाय इसे खारिज कर देगा।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Owaisi got angry at the government over the Waqf Bill in Parliament

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm