सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की

Ads

सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 01:01 AM IST

चंडीगढ़, 21 जून (भाषा) कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार शाम पंजाब के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर पार्टी का एक ‘फर्जी’ पत्र प्रसारित किए जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, जिसमें उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का झूठा दावा किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह केवल मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं है, बल्कि जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। मैंने इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए गहन साइबर जांच का अनुरोध किया है।’’

रंधावा ने दावा किया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का एक फर्जी पत्र आजकल सोशल मीडिया मंचों और व्हाट्सएप ग्रुप में फैलाया जा रहा है।

रंधावा ने कहा कि इस पत्र में झूठा दावा किया गया है कि उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

अविनाश