सांसद शशि थरूर ने भी छोड़ा संसद टीवी का शो, प्रियंका चतुर्वेदी भी दे चुकी हैं इस पद से इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से 12 सांसदों के निलंबन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शशि थरूर ने आगे से संसद टीवी के शो को होस्‍ट करने से मना कर दिया है।

सांसद शशि थरूर ने भी छोड़ा संसद टीवी का शो, प्रियंका चतुर्वेदी भी दे चुकी हैं इस पद से इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 6, 2021 2:57 pm IST

*IBC24 के समाचार  WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने 🤝🏻 के लिए Click करें*

 

नई दिल्‍ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने भी संसद टीवी (Sansad TV) से शो की होस्टिंग छोड़ दी है। संसद के मानसून सत्र से 12 सांसदों के निलंबन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शशि थरूर ने आगे से संसद टीवी के शो को होस्‍ट करने से मना कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि जब तक सभी 12 सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता तब तक वह शो होस्‍ट नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में 94 प्रतिशत को लगा कोरोना का पहला टीका, अब तक 9 करोड़ लग चुके हैं डोज

बता दें कि तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर काफी समय से संसद टीवी के शो ‘टू द प्वाइंट’ को होस्ट करते रहे हैं। शशि थरूर ने कहा, मेरा मानना था कि एक शो की मेजबानी के लिए संसद टीवी के निमंत्रण को स्‍वीकार करना भारत के संसदीय लोकतंत्र की सर्वोत्‍तम परंपराओं में था, यह इस बात को बताता था कि हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों लेकिन ये मतभेद हमें संसद सदस्यों के रूप में, विभिन्न संसदीय संस्थानों में पूरी तरह से भाग लेने से नहीं रोकते हैं। उन्‍होंने कहा कि सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सांसदों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए वह टू द प्वाइंट की होस्टिंग छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : भारत की 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण: प्रधानमंत्री मोदी ने यह गति बनाए रखने की अपील की

शशि थरूर से पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी संसद के मानसून सत्र से सांसदों के निलंबन के बाद संसद टीवी के एक शो के लिए एंकर के पद से इस्तीफा दे दिया था। रविवार को उन्होंने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को इस संबंध में पत्र भी लिखा था, प्रियंका ने पत्र में लिखा था कि बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं संसद टीवी के शो ‘मेरी कहानी’ के एंकर के रूप में पद छोड़ रही हूं। मैं ऐसी जगह पर किसी पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हूं, जहां मेरे प्राथमिक अधिकार को ही छीना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  म्यांमा में सैन्य ट्रक ने प्रदर्शनकारियों को कुचला, तीन लोगों की मौत होने की आशंका


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com