मुंबई के वर्ली में आग की लपटों में घिरी बिल्डिंग, इमारत में दीपिका का भी फ्लैट

मुंबई के वर्ली में आग की लपटों में घिरी बिल्डिंग, इमारत में दीपिका का भी फ्लैट

मुंबई के वर्ली में आग की लपटों में घिरी बिल्डिंग, इमारत में दीपिका का भी फ्लैट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 13, 2018 10:25 am IST

मुंबई। मुंबई के वर्ली में प्रभादेवी इलाके में स्थित बीऊ मोंडे टावर्स के टॉप फ्लोर में भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां, पांच जंबो टैंकर आग बुझाने की मश्क्कत में जुटी है। अप्रिय स्थिति से निपटने घायल लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर दो हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म और एंबुलेंस भी मौजूद है। बिल्डिंग से 90 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर खाली करा दिया गया है। गनीमत रही आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

आपको बतादें इस बिल्डिंग के आस-पास कई गगनचुंबीय इमारतें खड़ी हुई है। इस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का भी फ्लैट है। लिहाजा दमकल की टीम बिना देरी किए रेस्क्यू की कार्रवाई में जुट गई है। जल्दी ही इसे काबू कर लिया जाएगा। मुंबई में दनों के भीतक ये तीसरी आग लगने की घटना है। 

इससे पहले फोर्ट इलाके में स्थित छै मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग बुझाने में 18 दमकल का गाड़ियों को काफी मशक्कत करना पड़ा था । आग बुझाने के दौरान दो दमकल कर्मी झुलस गए थे।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीषण आग से बिल्डिंग का आधा हिस्सा ढह गया। राहत की बात रही जब आग लगी उस वक्त भवन खाली था। 16 फायर इंजन, 11 टैंकर और 150 दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया था। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में