संगीतकार ए. आर. रहमान लिखेंगे संस्मरण: ‘रहमान: ए रेनेसां’

संगीतकार ए. आर. रहमान लिखेंगे संस्मरण: 'रहमान: ए रेनेसां'

संगीतकार ए. आर. रहमान लिखेंगे संस्मरण: ‘रहमान: ए रेनेसां’
Modified Date: September 1, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: September 1, 2026 7:23 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) संगीतकार ए आर रहमान लेखक रूपा चक्रवर्ती के साथ ‘रहमान: ए रेनेसां’ नामक संस्मरण पर काम कर रहे हैं। यह पुस्तक दुनिया के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल रहमान के जीवन, संगीत और रचनात्मक संसार की अभूतपूर्व झलक पेश करेगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रहमान इस पुस्तक के सह-लेखक हैं। इसमें उन कई विचारों, प्रभावों और अनुभवों को उजागर किया जाएगा जिन्होंने रहमान के सफर को आकार दिया है। इसमें उनके शुरुआती वर्षों और कलात्मक विकास से लेकर उस संगीत और उसके प्रति उनके नजरिए को भी शामिल किया जाएगा जो आज भी उनके काम को परिभाषित करता है।

रहमान ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरा संगीत मेरे मन के निरंतर विकास से आता है। जिन चुनौतियों, आकांक्षाओं, दुविधाओं और परीक्षाओं से मैं गुजरा हूं, जो अपनापन मैंने अनुभव किया है और जिस मनोवैज्ञानिक उथल-पुथल से गुजरता हूं, वे सभी एक-दूसरे से जुड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी न किसी तरह ये सभी मेरे बनाए संगीत का हिस्सा बन जाते हैं। इस पुस्तक के माध्यम से मैं उन क्षणों, प्रभावों और विचारों को साझा करने की उम्मीद करता हूं, जिन्होंने इस सफर को आकार दिया है।’’

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में