राजस्थान में मुस्लिम संगठनों ने खालिद को राज्यसभा में भेजने की मांग उठायी

राजस्थान में मुस्लिम संगठनों ने खालिद को राज्यसभा में भेजने की मांग उठायी

राजस्थान में मुस्लिम संगठनों ने खालिद को राज्यसभा में भेजने की मांग उठायी
Modified Date: March 23, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: March 23, 2026 9:42 pm IST

जयपुर, 23 मार्च (भाषा) राजस्थान में कुछ मुस्लिम संगठनों ने सोमवार को कांग्रेस को पत्र लिखकर उससे अपील की है कि वह उमर खालिद को राज्यसभा के लिए नामित करने पर विचार करे।

राजस्थान से जून में तीन राज्यसभा सीटें खाली होंगी और विधानसभा में संख्याबल के आधार पर भाजपा के दो सीट जीतने की संभावना है, जबकि कांग्रेस एक सीट हासिल कर सकती है।

‘राजस्थान मुस्लिम एलायंस’ के अध्यक्ष मोहसिन राशिद टोंक ने कहा, “खालिद का चयन संवैधानिक मूल्यों और समावेशी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देगा।”

उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम मतदाताओं ने कांग्रेस के वोट आधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

‘मुस्लिम प्रोग्रेसिव फोरम’ के अध्यक्ष अब्दुल सलाम जौहर ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी को मुस्लिम मतदाताओं की चुनावी भूमिका को प्रतिनिधित्व के माध्यम से मान्यता देनी चाहिए।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता खालिद को 2020 दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा बाकोलिया

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में