विजयवाड़ा, 12 सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के एक पुराने सरकारी अस्पताल में गहन चिकित्सा खंड और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (आईपीएचएल) का शनिवार को उद्घाटन किया।
बाद में नड्डा और नायडू ने इन केन्द्रों का दौरा किया जहां अधिकारियों ने वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इस संबंध में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘केंद्रीय मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में पुराने सरकारी अस्पताल में गहन चिकित्सा खंड और एकीकृत स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (आईपीएचलएल) का उद्घाटन किया।’’
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का बाद में डिजिटल माध्यम से और केन्द्रों का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।
भाषा सुरभि शोभना
शोभना