नड्डा हरिद्वार पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

नड्डा हरिद्वार पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

नड्डा हरिद्वार पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
Modified Date: August 27, 2023 / 03:06 pm IST
Published Date: August 27, 2023 3:06 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

देहरादून, 27 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के अमृत वाटिका में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में नड्डा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 104वीं कड़ी भी सुनी। इस दौरान उनके साथ धामी, हरिद्वार से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और स्थानीय विधायक मदन कौशिक भी मौजूद थे।

उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर नड्डा हरिद्वार में शांतिकुंज सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इससे पहले, नड्डा का हरिद्वार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

भाषा

सं दीप्ति दीप्ति पारुल

पारुल


लेखक के बारे में