नगालैंड के मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अगवा किए गए छह नगा नागरिकों की रिहाई के लिए केंद्र से मदद मांगी

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अगवा किए गए छह नगा नागरिकों की रिहाई के लिए केंद्र से मदद मांगी

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अगवा किए गए छह नगा नागरिकों की रिहाई के लिए केंद्र से मदद मांगी
Modified Date: June 1, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: June 1, 2026 3:31 pm IST

कोहिमा, एक जून (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मणिपुर में नगा समुदाय के छह सदस्यों के अपहरण के मामले में केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संयम व समन्वित प्रयासों की अपील की है।

यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) के अध्यक्ष एनजी लोहरी को 30 मई को लिखे एक पत्र में रियो ने कहा कि उन्होंने 29 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की थी और इस घटना को लेकर नगा समुदाय की गहरी चिंता तथा आक्रोश से उन्हें अवगत कराया था।

रियो ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है, साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह अपहृत लोगों का पता लगाने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और जल्द से जल्द सभी छह नागरिकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करे।

मुख्यमंत्री के अनुसार, गृह मंत्री शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और संबंधित एजेंसियां पीड़ितों का पता लगाने, दोषियों की पहचान करने और कानून सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगी।

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में