Nagaland Liquor Case: इस राज्य में टूटा जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, अब तक इतने लोगों को पुलिस ने दबोचा
Nagaland Liquor Case: इस राज्य में टूटा जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, अब तक इतने लोगों को पुलिस ने दबोचा
Nagaland Liquor Case | Photo Credit: AI
- नकली शराब पीने से 19 लोगों की मौत
- मामले की जांच के लिए SIT का गठन
- 19 आरोपी गिरफ्तार
मोकोकचुंग: Nagaland Liquor Case नगालैंड में कथित तौर पर नकली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध नकली शराब की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। (Nagaland Liquor Tragedy) पुलिस ने यह जानकारी दी। नगालैंड में 1990 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। (Nagaland Fake Liquor) पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में संदिग्ध नकली शराब पीने से मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हो गई।
SIT करेगी मामले की जांच
Nagaland Liquor Case वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच और संदिग्ध नकली शराब के स्रोत तथा आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी इनके बारे में बताना जल्दबाजी होगी।’’
कई जगहों पर छापेमारी
घटना के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और 19 लोगों को गिरफ्तार किया तथा करीब 3,000 बोतल शराब जब्त की। पुलिस ने लोगों को बिना पहचान वाली, बिना लेबल वाली या संदिग्ध अवैध शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही, शराब पीने के बाद चक्कर आने, धुंधला दिखाई देने, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने की अपील की है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Uttar Pradesh Heavy Rain Advisory: मौसम को लेकर योगी सरकार सतर्क, रेड अलर्ट-आकस्मिक बाढ़ की आशंका वाले जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश
- Vande Bharat: पीएम ने की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाते और गुनगुनाते नजर आए मोदी, क्या आध्यात्म के जरिए युवाओं को साधने की है तैयारी?
- शह मात The Big Debate: परिवहन अब ‘सुगम’, प्रदेश में शुरू हुई सीएम सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा, कांग्रेस के आरोपों में है कितनी सच्चाई?

Facebook


