नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए

Ads

नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - July 20, 2021 / 03:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

कोहिमा, 20 जुलाई (भाषा) नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को 26,838 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दीमापुर में कोविड-19 से दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 532 तक पहुंच गई है। दीमापुर जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 43 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कोहिमा में 34 और कोकुकचुंग में सात लोग संक्रमित मिले।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,160 है। बीते 24 घंटे में 72 लोग संक्रमण से उबरे, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 24,393 हो गई। संक्रमण से उबरने की दर 90.88 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 2,49,126 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। 5,65,055 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 1,21,763 लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश