पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल के लिए स्वापक रोधी सम्मेलन की मेजबानी करेगा नगालैंड

Ads

पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल के लिए स्वापक रोधी सम्मेलन की मेजबानी करेगा नगालैंड

  •  
  • Publish Date - November 11, 2025 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 11, 2025 / 05:26 PM IST

कोहिमा, 11 नवंबर (भाषा) नगालैंड के पुलिस महानिदेशक रूपिन शर्मा ने राज्य पुलिस और केंद्र सरकार के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 13 व 14 नवंबर को चुमौकेदिमा में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के लिए दो दिवसीय क्षेत्रीय स्वापक निरोधक कार्यबल सम्मेलन का आयोजन करने की मंगलवार को घोषणा की।

पुलिस महानिदेशक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

शर्मा ने बताया, “सम्मेलन में पूर्वोत्तर में और पूर्वोत्तर से मादक पदार्थों की तस्करी से उत्पन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और राज्यों के बीच प्रभावी कार्यान्वयन व सहयोग के लिए सिफारिशें तैयार की जाएंगी।”

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त भारत’ मिशन के तहत देश में अपनी तरह का पहला क्षेत्रीय सम्मेलन भी होगा, जो तस्करी में कमी लाने, प्रवर्तन, पुनर्वास और नशामुक्ति पर केंद्रित होगा।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा