नायडू ने पूर्ववर्ती सरकार पर ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

नायडू ने पूर्ववर्ती सरकार पर ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

नायडू ने पूर्ववर्ती सरकार पर ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
Modified Date: February 6, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:59 pm IST

कलुगोटला (आंध्र प्रदेश), छह फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया किया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए आपूर्ति किए गए घी में शौचालय साफ करने में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक सामग्री की मिलावट थी।

कुरनूल जिले के कलुगोटला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने मिलावटी प्रसाद के माध्यम से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान श्रीशैलमर को आपूर्ति किए गए घी में भी मिलावट की गई थी।

येम्मिगनूर निर्वाचन क्षेत्र में पट्टादार पासबुक (भूमि दस्तावेज) वितरण कार्यक्रम के इतर नायडू ने दावा किया, ‘‘वाईएसआरसीपी की पिछली सरकार के दौरान शौचालय साफ करने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से बने घी का इस्तेमाल लड्डूओं को बनाने में किया गया।’’

नायडू ने कहा कि रसायनों से युक्त मिलावटी घी का इस्तेमाल पांच साल तक लड्डू बनाने में किया गया।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में