मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नौ न्यायिक अधिकारियों, 10 अधिवक्ताओं के नामों की मंजूरी
मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नौ न्यायिक अधिकारियों, 10 अधिवक्ताओं के नामों की मंजूरी
नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नौ न्यायिक अधिकारियों और 10 अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 18 मई को हुई बैठक में नियुक्ति के लिए इन नामों को मंजूरी दी।
जिन न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें डॉ. पी मुरुगन, एमडी सुमति, एस अल्ली, सी थिरुमगल चंद्रशेखर, धर्मलिंगम लिंगेश्वरन, कार्तिकेयन बालथंडायुथम, षणमुगम कार्तिकेयन, बलुचामी मुरुगेसन और एन गुणशेखरन शामिल हैं।
वहीं, जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है उनमें नटराजन रमेश, जीके मुथुकुमार, रामकृष्णन राजेश विवेकानंदन, शंकरनारायणन रविकुमार, नागराजन दिलीप कुमार, एलप्पन मनोहरन, कृष्णास्वामी गोविंदराजन, रजनीश पथियिल, के. अप्पादुरई और रामासामी अनिता शामिल हैं।
एक अन्य निर्णय में, कॉलेजियम ने मुंबई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी, अद्वैत महेंद्र सेठना और प्रवीण शेषराव पाटिल के नामों को मंजूरी दी।
भाषा सुभाष सुरेश
सुरेश

Facebook


