नवीन पटनायक तीन नवंबर को नुआपाड़ा का दौरा करेंगे
नवीन पटनायक तीन नवंबर को नुआपाड़ा का दौरा करेंगे
भुवनेश्वर, 31 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि वह नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए क्षेत्र का दौरा करेंगे।
बीजद अध्यक्ष ने कहा कि वह बीजद उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया के पक्ष में प्रचार करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के कोम्ना ब्लॉक का दौरा करेंगे।
पटनायक ने संबलपुरी बोली में वीडियो संदेश में कहा, ‘जय जगन्नाथ, कोमना के प्यारे भाइयों और बहनों। मैं तीन नवंबर को कोमना आऊंगा। मैं आप सभी से मिलूंगा और आपसे बात करूंगा।’
नुआपाड़ा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश
अविनाश

Facebook


