नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन नौ सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के साथ नौसैनिक सहयोग बढ़ाना और समुद्री संबंधों को मजबूत करना है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और न्यूजीलैंड की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना के दोनों देशों की नौसेनाओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।
एक अधिकारी ने कहा कि यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ भारत के बढ़ते रक्षा व समुद्री सहयोग को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भारतीय नौसेना की ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और न्यूजीलैंड की नौसेना के साथ व्यावहारिक व निरंतर जारी समुद्री सहयोग के जरिए संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को भी दिखाती है।
अधिकारी ने कहा कि इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व स्थिरता में योगदान मिलेगा।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश