नौसेना का बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘मिलन’ संपन्न
नौसेना का बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘मिलन’ संपन्न
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) भारतीय नौसेना के प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘मिलन’ में मित्र देशों के 18 जहाज समेत 42 युद्धपोतों और पनडुब्बियों ने भाग लिया।
यह अभ्यास बुधवार को विशाखापत्तनम तट के पास भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ पर आयोजित समारोह के साथ संपन्न हुआ।
भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘अभ्यास ‘मिलन 2026’ में अभूतपूर्व पैमाने पर भागीदारी देखी गई, जिसमें 42 जहाज और पनडुब्बियां तथा 29 विमान शामिल थे। इनमें भाग लेने वाले मित्र देशों के 18 जहाज भी शामिल थे।’’
यह अभ्यास एक सप्ताह से अधिक समय तक चला। इसकी शुरुआत बंदरगाह चरण से हुई जिसमें द्विपक्षीय बैठकें और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगोष्ठी (आईएमएस) शामिल थी।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


