नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है, यह जल्द ही पूरी तरह समाप्त होगा: सीआरपीएफ महानिदेशक
नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है, यह जल्द ही पूरी तरह समाप्त होगा: सीआरपीएफ महानिदेशक
गुवाहाटी, 19 फरवरी (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई घोषणा के अनुसार मार्च तक देश से इस खतरे को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
उन्होंने यहां बल की डीजी परेड को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ ने पिछले साल अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियानों में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं।
महानिदेशक ने कहा, ‘‘नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की है, उसी के अनुसार मार्च 2026 तक यह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।’’
सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान मणिपुर में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा बल एक निष्पक्ष एजेंसी के रूप में इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतने में सक्षम रहा है।’’
सीआरपीएफ की वर्षगांठ परेड से पहले डीजी परेड आयोजित की गई। शनिवार को वर्षगांठ परेड में अमित शाह शामिल होंगे।
भाषा
यासिर नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


