नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक का बड़ा बयान- ‘पत्थरबाजों के पीछे आरएसएस’
नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक का बड़ा बयान- ‘पत्थरबाजों के पीछे आरएसएस'
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के हालात और पत्थरबाजों के लगातार हमले पर अब नेशनल कॉन्फ्रेंस का बड़ा बयान आया है। पार्टी के विधायक जावेद राणा ने एक संवाददाता सम्मेलन में घाटी में अशांति के लिए न केवल सरकारी एजेंसियों को जिम्मेदार बताया बल्कि कहा कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी और अन्य वारदातों के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि आरएसएस ने ही इन पत्थरबाजों का भी निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों को संघ ने ही तैयार किया है और उनको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन हासिल है। बता दें कि पिछले दिनों शोपियां में पत्थरबाजों ने एक स्कूली बस पर पथराव कर दिया था जिससे एक स्कूली छात्र घायल हो गया था। उसके बाद ही नेशनल कॉन्फ्रेंस का यह बयान आया है।
यह भी पढ़ें : निगम उपायुक्त की कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल
विधायक जावेद राणा ने कि कुछ सरकारी एजेंसियां आतंकवाद के साथ मिलकर घाटी में गड़बड़ी के हालात पैदा कर रहे हैं। यह बात मैं पीएम मोदी को बताना चाहता हूं। बता दें कि पिछले साल राणा ने सैनिकों और राज्य पुलिस के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल की थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


