रामनाथ कोविंद NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित, बिहार के राज्यपाल है कोविंद

Ads

रामनाथ कोविंद NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित, बिहार के राज्यपाल है कोविंद

  •  
  • Publish Date - June 19, 2017 / 11:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

NDA ने अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है…बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को NDA ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान किया। 

बता दें कि रामनाथ कोविंद 2 बार राज्यसभा के सांसद और बीजेपी के एसटी-एससी मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं….कोविंद दलित परिवार से आते और उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं..मध्यप्रदेश से भी उनका गहरा नाता रहा है। कोविंद के भाई का परिवार मध्यप्रदेश के गुना में रहता है। सीएम शिवराज ने कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है…उधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उन्हें बधाई दी है।