Eknath Shinde Health: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए डिप्टी सीएम, सभी कार्यक्रमों को करना पड़ा रद्द, जानें उन्हें क्या हुआ?

Ads

Eknath Shinde Health: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए डिप्टी सीएम, सभी कार्यक्रमों को करना पड़ा रद्द, जानें उन्हें क्या हुआ?

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 12:35 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 01:33 PM IST

Eknath Shinde Health | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत
  • अस्पताल में भर्ती डिप्टी सीएम
  • सभी कार्यक्रम रद्द

मुंबई: Eknath Shinde Health महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। आनन फानन में उन्हें ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। (Eknath Shinde News)

Eknath Shinde Health Update दरअसल, विधानसभा सत्र, लगातार बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच शिंदे पिछले कई दिनों से लगातार व्यस्त थे। भागदौड़ का सीधा असर एकनाथ शिंदे की सेहत पर पड़ा है। उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान उन्हें बुखार आ गई थी। जिसके बाद भी वे आराम किए बिना ठाणे में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। लेकिन तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब होने की वजह से उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। राहत की बात यह है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के सूत्रों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हालांकि इस घटना के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में उनकी सेहत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

एकनाथ शिंदे को अस्पताल क्यों भर्ती कराया गया?

लगातार व्यस्त कार्यक्रमों और विधानसभा सत्र के कारण कमजोरी और बुखार की वजह से।

उनकी हालत कैसी है?

फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

कहां भर्ती हैं?

ठाणे के एक निजी अस्पताल में।