हरियाणा के करनाल में कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लगी

Ads

हरियाणा के करनाल में कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लगी

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 02:49 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 02:49 PM IST

चंडीगढ़, चार जुलाई (भाषा) हरियाणा के करनाल में शनिवार को एक कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि नगला चौक के पास स्थित कारखाने के गोदाम में आग लगने के समय कोई मौजूद नहीं था।

पुलिस के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल