जयपुर, चार जुलाई (भाषा) राजस्थान के बालोतरा इलाके में नवनिर्मित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए लगे अनेक बैनर व होर्डिंग तेज अंधड़ व बारिश के कारण गिर गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इस परियोजना का किया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सात बजे पचपदरा इलाके में अंधड़ आया जिससे कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर फट गए और कई होर्डिंग उखड़ गए। उद्घाटन कार्यक्रम से पहले हुए नुकसान को ठीक करने और व्यवस्थाओं को बहाल करने के लिए कर्मचारी सुबह से ही काम में जुटे हुए थे।
बालोतरा ज़िले के पचपदरा में स्थित यह रिफाइनरी परियोजना लगभग 79,450 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनी है। यह 487 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के ज़रिए गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से जुड़ी है।
इसका उद्घाटन कार्यक्रम पहले 21 अप्रैल को होना था लेकिन प्रस्तावित समारोह से एक दिन पहले ‘क्रूड डिस्टिलेशन’ यूनिट में आग लगने के कारण इसे टालना पड़ा था।
भाषा पृथ्वी
रंजन
रंजन