Mumbai Rain Red Alert: भारी बारिश से डूबी राजधानी की सड़कें, जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी ये चेतावनी

Ads

Mumbai Rain Red Alert: भारी बारिश से डूबी राजधानी की सड़कें, जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी ये चेतावनी

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 02:40 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 02:51 PM IST

Mumbai Rain Red Alert | Photo Credit; AI

HIGHLIGHTS
  • आईएमडी ने अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी
  • बीएमसी ने दोपहर की पाली के लिए अवकाश घोषित किया
  • जलभराव से ट्रैफिक जाम और वाहन बंद

मुंबई: Mumbai Rain Red Alert महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस समय जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते नवी मुंबई के कई हिस्सों के सड़कों और नालों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर जल जमाव होने की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावति हो गई है। सड़के पानी में डूब गई है। (Heavy Rain in Mumbai) जलभराव की वजह से कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों को धक्का देकर सुरक्षित स्थान तक ले जाना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम (Mumbai Traffic Jam) लग गया, जिससे लोगों को घंटों तक परेशान होना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain Red Alert भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार को महानगर के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में दोपहर की पाली के लिए अवकाश घोषित कर दिया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।

उन्होंने बताया कि शहर के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीएमसी ने नागरिकों से जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए दिन में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी। मानसून के देर से पहुंचने के बावजूद देश की वित्तीय राजधानी में इस सप्ताह की शुरुआत से भारी बारिश हो रही है।

मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, उपनगरीय लोकल ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। हालांकि, यात्रियों ने रेल सेवाओं में देरी की शिकायत की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मुंबई में कितना बारिश दर्ज हुई?

शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 100 मिमी से अधिक।

क्या स्कूल और कॉलेज खुले हैं?

बीएमसी ने दोपहर की पाली के सभी विद्यालय और महाविद्यालय बंद कर दिए हैं।

यातायात पर क्या असर पड़ा है?

कई मार्गों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम, वाहन बीच सड़क पर बंद।