डीयू की पहली मेरिट सूची के बाद करीब 61,000 छात्रों ने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार किया

डीयू की पहली मेरिट सूची के बाद करीब 61,000 छात्रों ने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार किया

डीयू की पहली मेरिट सूची के बाद करीब 61,000 छात्रों ने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 20, 2022 8:08 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद करीब 61,000 अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार कर लिया है और विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि उसकी सभी 70,000 सीटें पहली सूची में ही भर जाएंगी।

विश्वविद्यालय ने बुधवार को सीट आवंटन के लिए अपनी बहु-प्रतीक्षित पहली सूची जारी की थी जिसके साथ प्रवेश प्रक्रिया का तीसरा और अंतिम चरण शुरू हुआ।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम पहली सूची में ही सभी 70,000 सीटें भरने की उम्मीद कर रहे हैं। इसका मतलब हुआ कि पूरी प्रक्रिया 24 अक्टूबर तक समाप्त हो सकती है।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार शाम 7 बजे तक 60,863 अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित सीटों को स्वीकार कर लिया है।’’

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में