नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,878 नए मामले सामने आए और 945 मौतें हुईं।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,878 नए मामले सामने आए और 945 मौतें हुईं।
देश में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,75,702 है, जिसमें 6,97,330 सक्रिय मामले, 22,22,578 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 55,794 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय pic.twitter.com/q2QtXkmpcu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2020
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,75,702 है, जिसमें 6,97,330 सक्रिय मामले, 22,22,578 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 55,794 मौतें शामिल हैं।
वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 21 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,44,91,073 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,23,836 सैंपल सिर्फ शुक्रवार को टेस्ट किए गए हैं।