Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
Maharashtra Dhule Road Accident: मुंबई: महाराष्ट्र में धुले तालुका के ललिंग घाट में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भीषण सड़क हादसा धुले के मुंबई-आगरा हाईवे पर लालिंग घाट में में हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर ट्रक से हुई। हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। तभी मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू हो गई और पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। अधिकारियों ने आगे बताया कि, दूसरी टक्कर इतनी तेज थी कि बचाव कार्य में जुटे एक टोल कर्मचारी की भी मौत हो गई। (Maharashtra Dhule Road Accident) इस दर्दनाक हादसे में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए।
Maharashtra Dhule Road Accident: इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। (Maharashtra Dhule Road Accident) अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-