Twisha Sharma Death Case Update: त्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंची SIT, इन पहलुओं को लेकर की जांच

Ads

त्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंची SIT, Twisha Sharma Death Case Update

  • Reported By: Deepak Dwivedi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 09:42 PM IST

भोपाल: Twisha Sharma Death Case Updateमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाई-प्रोफाइल त्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। SIT की टीम आरोपी समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां त्विशा की मौत हुई थी, उसी स्थान पर SIT की टीम ने आरोपी के साथ पूरी घटना को दोबारा समझने और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की। बता दें कि आरोपी समर्थ सिंह 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर है।

जानकारी के अनुसार, SIT की टीम घटनास्थल पर आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ करते हुए घटना के समय की परिस्थितियों और उसकी गतिविधियों का पुनर्निर्माण कर रही है। जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियां आरोपी के बयान से कितनी मेल खाती हैं।

CBI करेगी मामले की जांच!

Twisha Sharma Death Case Update:  बता दें कि त्विशा शर्मा संदिग्ध मौत पर स्वतः संज्ञान वाले मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच सुनवाई की। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत (सीजेआई) ने सुनवाई के दौरान त्विशा की मौत को अप्राकृतिक मानते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि त्विशा शर्मा की मौत मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस पर मध्य प्रदेश सरकार ने बेंच को बताया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे दोस्तों या रिश्तेदारों आदि के बयानों को न लें। मृतका की सास एक पूर्व जिला जज हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा कहा जा रहा है कि न्यायपालिका ट्रायल में देरी कर रही है।