नीट मामला : स्टालिन ने राज्यपाल पर निशाना साधा

Ads

नीट मामला : स्टालिन ने राज्यपाल पर निशाना साधा

  •  
  • Publish Date - April 26, 2022 / 01:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

चेन्नई, 25 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को नीट विरोधी विधेयक को लेकर राज्यपाल आरएन रवि पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राज्य विधेयक के लिए उनकी मंजूरी नहीं मांग रहा, बल्कि राष्ट्रपति की सहमति के लिए इसे ”डाकिया” की तरह भेजने के लिए कह रहा है।

द्रमुक द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के लिए राष्ट्रीय प्रवेश-सह-पात्रता परीक्षा (नीट) के दायरे से छूट की मांग वाले विधेयक के दो बार राज्य विधानसभा में पारित होने के बाद राज्यपाल के पास इसे अपनी मंजूरी देने का अधिकार नहीं है।

भाषा शफीक पारुल

पारुल