नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) देश और विदेशों में बनाए गए केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।
प्रश्नपत्र लीक होने के कारण तीन मई को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज फिर से नीट-यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन कर रही है।
पुनर्परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी, जिसमें इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षा भारत के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
एनटीए के अनुसार, 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है।
पुनर्परीक्षा से पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अभ्यर्थियों से किसी तनाव या चिंता के बिना परीक्षा में शामिल होने की अपील की।
भाषा नेत्रपाल रंजन
रंजन