Rahul Gandhi CG Visit | Photo Credit: AI
रायपुर: Rahul Gandhi CG Visit Live लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे (Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit) पर है। रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे सीधे अभनपुर पहुंचे। जहां कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। महिला कांग्रेस ने भी उनका आरती उतारकर स्वागत किया। जिसके बाद अब वे कांग्रेस के एक बड़े सांगठनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Rahul Gandhi CG Visit Live अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।
अभनपुर में बैठक खत्म करने के बाद राहुल गांधी शाम 5:30 बजे वापस रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे शाम 6:45 बजे की नियमित फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगे। राहुल गांधी के इस वीआईपी दौरे को देखते हुए रायपुर से लेकर अभनपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी.. कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल#RahulGandhi | #Raipur | #chhattisgarh | #Congress | Rahul Gandhi | @RahulGandhi | @INCChhattisgarh pic.twitter.com/h7oj7XtBa3
— IBC24 News (@IBC24News) June 21, 2026