नेपाल बाढ़: लापता 288 भारतीयों में केरल के 53, तमिलनाडु-पुडुचेरी के 37 और कर्नाटक के 13 लोग शामिल
नेपाल बाढ़: लापता 288 भारतीयों में केरल के 53, तमिलनाडु-पुडुचेरी के 37 और कर्नाटक के 13 लोग शामिल
चेन्नई/तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद 288 भारतीय अब भी लापता हैं।
केरल की सरकारी एजेंसी ‘नोर्का रूट्स’ ने बताया कि बच्चों समेत राज्य के 53 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं।
‘नोर्का रूट्स’ प्रवासी केरलवासियों के विदेशी मामलों और कल्याण सेवाओं के समन्वय का काम करती है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 106 लोग मानसरोवर यात्रा पर गए थे जिनमें से 20 लोगों को बचा लिया गया जबकि 37 अब भी लापता हैं।
सरकार ने बताया कि चेन्नई से रवाना हुए 49 अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कर्नाटक के कम से कम 13 लोग नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे हुए हैं।
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से 11 लोग बेंगलुरु शहरी जिले के हैं।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


