सरकारी अस्पताल के सर्जन ने भारत की पहली रोबोटिक ‘यूरोलॉजिकल टेलीसर्जरी’ की

सरकारी अस्पताल के सर्जन ने भारत की पहली रोबोटिक ‘यूरोलॉजिकल टेलीसर्जरी’ की

सरकारी अस्पताल के सर्जन ने भारत की पहली रोबोटिक ‘यूरोलॉजिकल टेलीसर्जरी’ की
Modified Date: August 27, 2026 / 09:01 pm IST
Published Date: August 27, 2026 9:01 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भारत में प्रौद्योगिकी-आधारित स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि के तौर पर, सफदरजंग अस्पताल के एक सर्जन ने देश की पहली रोबोटिक यूरोलॉजिकल टेलीसर्जरी की है।

टेलीसर्जरी प्रक्रिया के तहत, संस्थान के सर्जन ने 1,600 किलोमीटर से भी अधिक दूर मौजूद मरीज का ऑपरेशन किया।

वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में यूरोलॉजी, रोबोटिक्स और गुर्दा प्रतिरोपण विभाग के प्राध्यापक एवं इकाई प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने हैदराबाद के ‘प्रीति किडनी एंड यूरोलॉजी हॉस्पिटल’ में 32 साल की एक महिला की जटिल रोबोटिक सर्जरी की।

डॉ. कुमार ने गुरुग्राम से एक अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली का इस्तेमाल करके दूर से ही यह प्रक्रिया की, जबकि मरीज हैदराबाद में था।

प्रक्रिया के दौरान सर्जरी कक्ष में सहयोग देने के लिए हैदराबाद के अस्पताल में डॉ. चंद्रमोहन वड्डी की अगुवाई में एक मेडिकल टीम मौजूद थी।

डॉ. कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया विशेष सर्जिकल देखभाल के विकेंद्रीकरण और उन्नत चिकित्सा विशेषज्ञता तक पहुंच में भौगोलिक बाधाओं को दूर करने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की दिशा में एक और कदम है।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में