नेपाल बाढ़: काठमांडू में भारतीय फॉरेंसिक टीम ने डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की

नेपाल बाढ़: काठमांडू में भारतीय फॉरेंसिक टीम ने डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की

नेपाल बाढ़: काठमांडू में भारतीय फॉरेंसिक टीम ने डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की
Modified Date: August 31, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: August 31, 2026 12:18 am IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की 19 सदस्यीय विशेष फॉरेंसिक टीम ने रविवार को काठमांडू में मृतकों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।

उन्होंने पोस्ट के साथ जारी एक बयान में कहा, ‘आज चीन से नेपाल सुरक्षित पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 403 (स्थानीय सरकारी सूत्रों के अनुसार) है।’

उन्होंने बयान में कहा कि 500 भारतीय नागरिक अब भी चीन की ओर हैं और ‘वे सुरक्षित हैं।’

मध्य नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 734 हो गई जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं।

जायसवाल ने कहा, ‘नेपाल में भारत के राजदूत ने फॉरेंसिक टीम से मुलाकात की और सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने काठमांडू स्थित नेपाल पुलिस की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।’

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में