न्यूयॉर्क में तिरंगे का ‘अपमान’ करने वालों को रीजीजू ने दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

न्यूयॉर्क में तिरंगे का ‘अपमान’ करने वालों को रीजीजू ने दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

न्यूयॉर्क में तिरंगे का ‘अपमान’ करने वालों को रीजीजू ने दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी
Modified Date: August 31, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: August 31, 2026 12:09 am IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के निकट प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय ध्वज का कथित रूप से अपमान किए जाने पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई।

रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विरोध प्रदर्शन का कथित वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘हम हमेशा कहते रहे हैं कि आपको आरएसएस, भाजपा या सरकार की आलोचना करने की आजादी है। लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ध्यान से सुनो… हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’

रीजीजू द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय ध्वज का अपमान करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे लोग खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे।

शनिवार को प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 6,000 से अधिक सदस्यों और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने विविधता को अपनाने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में