नेपाल विमान दुर्घटना : ममता ने लोगों की मौत पर शोक जताया

नेपाल विमान दुर्घटना : ममता ने लोगों की मौत पर शोक जताया

नेपाल विमान दुर्घटना : ममता ने लोगों की मौत पर शोक जताया
Modified Date: January 15, 2023 / 08:58 pm IST
Published Date: January 15, 2023 8:58 pm IST

कोलकाता, 15 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेपाल के पोखरा में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति रविवार को शोक जताया।

पोखरा में हाल ही में शुरू हुए हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान यति एयरलाइंस का एक विमान नदी की घाटी में गिर गया। विमान में पांच भारतीयों सहित कुल 72 यात्री सवार थे जिनमें से कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है।

बनर्जी ने ट्वीट किया है, ‘‘नेपाल के पोखरा में हुए दुखद विमान में बड़ी संख्या में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।’’

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और घायलों के तत्काल स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में