दिल्ली से नेपाल जा रहे नेपाली नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ads

दिल्ली से नेपाल जा रहे नेपाली नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 04:04 PM IST

नोएडा, 12 जुलाई (भाषा) दिल्ली से बस में सवार होकर नेपाल जा रहे एक व्यक्ति की थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 34 के पास बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सेक्टर 24 थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान मुक्त बहादुर थापा (30) के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि थापा मूल रूप से नेपाल के लुंबिनी का रहने वाला था।

कुमार ने बताया कि थापा बीती रात को एक डीलक्स बस में सवार होकर दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बस सेक्टर 34 के पास पहुंची वह बस में मूर्छित हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन