‘कभी बॉस से श्रेष्ठ न दिखें’ : ‘आप’ से मतभेद के बीच चड्ढा ने कहा

Ads

‘कभी बॉस से श्रेष्ठ न दिखें’ : ‘आप’ से मतभेद के बीच चड्ढा ने कहा

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 11:11 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 11:11 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट साझा कर सोमवार को कहा, ‘‘कभी ‘बॉस’ से श्रेष्ठ न दिखें।’’

चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह रॉबर्ट ग्रीन की किताब ‘द 48 लॉज ऑफ पावर’ (शक्ति के 48 नियम) पढ़ते दिख रहे हैं।

उन्होंने किताब के एक हिस्से को साझा करते हुए कहा, ‘‘इस सप्ताह किसी ने मुझे एक किताब भेंट की।’’

चड्ढा ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘समय का खेल भी दिलचस्प है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ किताबें ठीक उसी समय आती हैं, जब उनके आने का समय होता है।’’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने पहला अध्याय खोला — कभी ‘बॉस’ से श्रेष्ठ न दिखें।’’

‘आप’ ने पिछले सप्ताह उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया था जिस पर सांसद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें ‘‘चुप कराया गया है, पराजित नहीं’’।

आम आदमी पार्टी (आप) ने चड्ढा पर आरोप लगाया है कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से बचते हैं और इसके बजाय ‘‘अपने प्रचार-प्रसार’’ में लगे रहते हैं।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत