BJP 47th Foundation Day/IMAGE- IBC24 News File
BJP 47th Foundation Day: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आज से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। सीएम विष्णु देव साय और बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव समेत बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया और इसी कड़ी में 12 अप्रैल तक चलने वाले स्थापना दिवस समारोह में सभी जिलों के पार्टी दफ्तरों में साजसज्जा की जाएगी। साथ ही सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से पार्टी का फोकस गांव चलो अभियान पर होगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंत्री और विधायक समेत सभी पदाधिकारी भी गांवों की ओर जाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। (BJP 47th Foundation Day) हालांकि इस वक्त प्रदेश के आधे से अधिक मंत्री असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की कमान भी संभाल रहे हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच ही कुछ समय के लिए ये सभी मंत्री गांव चलो अभियान में हिस्सा लेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी के इस अभियान पर तंज कसा है और कहा कि बीजेपी सरकार ने ढाई साल में किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। हर वर्ग को ठगने के काम किया है। बीजेपी का गांव चलो अभियान पूरी तरह से फ्लॉप रहेगा।
BJP 47th Foundation Day: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने स्थापना दिवस के बहाने ग्रामीण क्षेत्रों को फोकस किया है। (BJP 47th Foundation Day) पार्टी के आला नेता 6 दिनों में गांवों की खाक छानते नजर आएंगे। हालांकि आधे मंत्री इस वक्त चुनाव प्रचार की वजह से राज्य से बाहर हैं। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा का यह अभियान कितना सफल होता है और उसका लाभ पार्टी को धरातल पर कितना मिल पाता है।
इन्हे भी पढ़ें:-